कई लोग पेट की भूख नहीं, बल्कि आंखों की भूख से परेशान रहते हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं ऐसी भूखी जो खाना देखकर हमें लगती है। लोग अक्सर अपने मन के अनुसार खाना खाते हैं। रात को देर तक जागने वाले अक्सर देर रात में स्नैक्स लेना पसंद करते हैं, लेकिन वक्त बेवक्त कुछ खाते रहना आपके लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है।
खास तौर पर देर रात को खाना आपके लिए समस्याएं लेकर आ सकता है। आइए जानते हैं बेवक्त खाना खाने से आपको क्या दिक्कतें हो सकती हैं।
न्यूट्रिशनिस्ट ऋतू सिंह की मानें तो भले ही मिडनाइट स्नैक खाने में आपको अच्छा लगे, लेकिन यह स्नैक्स आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को बिगाड़ देता है। देर रात ऐसा खाना खाने से यह सीधे कैलरीज में चेंज हो जाता है और इसकी वजह से दिन में आप फिजिकल एक्टिविटी नहीं कर पाते।
कई बार कुछ पदार्थ जो देखने में स्वस्थ लगते है, लेकिन असल में वह फैट से भरपूर होते है, जिससे मोटापा बढ़ता है। आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप ट्रांस वसा का सेवन न करें। आप चाहें तो मोनोअनसेचुरेटेड या पॉलीअनसेचुरेटेड वसा ले सकते हैं, जो मछली, नट्स, अवोकाडोस, सोयाबीन में पाया जाता हैं।
हम सभी को बाहर का खाना बेहद पसंद आता है, लेकिन यही खाना एक वक्त के बाद आपको मोटापे का तोहफा दे सकता है। अक्सर हम देर रात रेस्टोरेंट और नाइट फ़ूड जंक्शन में जाकर खाना खाते हैं। यहां बनने वाला खाना आपकी सेहत को तो नुक्सान पहुंचाता ही है, साथ ही आपके शरीर में फैट के जमा होने का कारण भी बनता है। इसलिए ज़रूरी है कि आप रात में खास तौर पर बाहर का खाना टालें।
आप शायद नहीं जानते होंगे कि जंक फूड को पचाने में बॉडी को कम से कम 2 से 3 घंटे लग जाते हैं। ऐसे में यदि आप रात में जंक फूड खाते हैं, तो यह फ्लैट में तब्दील हो जाता है और आपका वजन बढ़ने लगता है।
यह वक्त बेवक्त खाना आपके पेट को ही नहीं, बल्कि आपके दांतो को भी खराब करता है। दांतों का खराब होना यह बेहद कॉमन प्रॉब्लम है। दातों में कैविटीज़ हो जाती है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि लोग मिडनाइट स्नैक लेते हैं और बिना ब्रश किए सो जाते हैं। जिसकी वजह से कुछ हिस्सा दातों पर चिपका रह जाता है और बैक्टीरिया पनपते हैं। इसीलिए वक्त बेवक्त खाना आपके लिए बेहद नुकसानदायक साबित हो सकता है।